विद्यालय बंद, शराब के ठेके चालू – भाजपा की शिक्षा विरोधी नीति के खिलाफ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन हरदोई में बीएसए कार्यालय पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं का घेराव, सरकार को चेतावनी शिक्षा बनाम सत्ता की प्राथमिकताएँ – हरदोई से उठी जोरदार आवाज उत्तर प्रदेश में शिक्षा का अधिकार एक बार फिर सियासत के केंद्र में आ गया है। योगी सरकार द्वारा 5,000 से अधिक प्राथमिक और जूनियर स्कूलों के बंद किए जाने के निर्णय ने विपक्ष के गुस्से को भड़का दिया है। इसी क्रम में बुधवार को कांग्रेस पार्टी ने हरदोई में जोरदार प्रदर्शन कर सरकार की "शिक्षा विरोधी नीति" पर खुला हमला बोला। गांधी भवन से शुरू हुआ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विशाल जुलूस शहर की सड़कों से होता हुआ सीधे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) कार्यालय पहुँचा। रास्ते भर कार्यकर्ता "विद्यालय खोलो, शराब के ठेके बंद करो" , "शिक्षा बचाओ – देश बचाओ" और "भाजपा हटाओ – शिक्षा बचाओ" जैसे नारे लगाते रहे। कांग्रेस नेताओं के तीखे हमले "पढ़ाई छीनो, शराब दो – यही है भाजपा का नारा": विक्रम पांडे कांग्रेस जिलाध्यक्ष वि...