इंदिरा कॉलेज के पास असामाजिक तत्वों का जमावड़ा बना चिंता का विषय — महिला थाना प्रभारी व नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई से हड़कंपअनुरीत टाइम्स । सतना, मध्यप्रदेश।
इंदिरा कॉलेज के पास असामाजिक तत्वों का जमावड़ा बना चिंता का विषय — महिला थाना प्रभारी व नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई से हड़कंप अनुरीत टाइम्स । सतना, मध्यप्रदेश। सतना शहर में छात्राओं की सुरक्षा और शैक्षणिक संस्थानों के आस-पास अनुशासन बनाए रखने को लेकर पुलिस और नगर निगम ने सख्त रुख अपना लिया है। मंगलवार को महिला थाना प्रभारी श्वेता मौर्य के नेतृत्व में नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते की संयुक्त टीम ने इंदिरा कॉलेज के पास अवैध रूप से लगे चार्ट, फुल्की, पान व चाय की अस्थायी दुकानों पर कार्रवाई की। कॉलेज प्रशासन और स्थानीय नागरिकों द्वारा लगातार मिल रही शिकायतों के अनुसार इन दुकानों के आस-पास असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगने लगा था। छात्राओं से छींटाकशी, तेज आवाज़ में गाने बजाना, राह रोककर बात करने जैसी घटनाएं आम हो गई थीं। इन गतिविधियों ने न सिर्फ संस्थान की मर्यादा को ठेस पहुंचाई, बल्कि छात्राओं के मन में भय का माहौल भी पैदा कर दिया। इसको देखते हुए महिला थाना प्रभारी श्वेता मौर्य स्वयं मौके पर पहुंचीं और निगम की टीम के साथ मिलकर कॉलेज के सामने लगे ठेले और अवैध दुकानों को हटवाया। उन...