लाल किले धमाका: डॉक्टरों का ‘व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल’, डॉक्टर उमर की आत्मघाती साजिश का हुआ खुलासा एनआईए जांच में सामने आई अमोनियम नाइट्रेट, डेटोनेटर और मेडिकल प्रोफेशन से जुड़े चार आतंक संदिग्धों की कहानी नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार धमाके ने पूरे देश को झकझोर दिया है। अब इस मामले में जो खुलासे हो रहे हैं, वे किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं। जांच एजेंसियों ने पाया है कि धमाके के पीछे चार डॉक्टरों का एक व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल सक्रिय था। इनमें से तीन डॉक्टरों — डॉ. शाहीन सईद, डॉ. मुझम्मिल गनई, और डॉ. शाहीद शेख — को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। चौथा डॉक्टर उमर नबी फरार था, जो कथित रूप से आत्मघाती हमले में मारा गया। धमाका 11 नवंबर की शाम दिल्ली के सुभाष मार्ग पर हुआ था। एक ह्युंडई i20 कार में हुए विस्फोट से आस-पास के कई वाहन और दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। मौके पर 12 लोगों की मौत हुई और कई घायल हुए। पुलिस को कार के मलबे से एक झुलसा हुआ शव मिला, जिसे डीएनए जांच के लिए भेजा गया है — आशंका है कि वही डॉक्टर उमर का है। एनआईए (राष्ट्रीय जां...