लखनऊ: बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगों ने परिवार को पीटा, लहूलुहान हालत में अस्पताल पहुंचे परिजन
लखनऊ: बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगों ने परिवार को पीटा, लहूलुहान हालत में अस्पताल पहुंचे परिजन लखनऊ। राजधानी के पारा कोतवाली क्षेत्र के सदरौना गांव में इंसाफ मांगना एक परिवार को इतना महंगा पड़ा कि पूरे परिवार की जान पर बन आई। गांव की नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ करने वाले दबंग युवक की शिकायत करना परिजनों को भारी पड़ गया। दबंगों ने पूरे परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर उन्हें अधमरा कर दिया। घटना कैसे हुई जानकारी के अनुसार, गांव की किशोरी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा में शामिल होने के लिए घर से निकली थी। रात में अकेली देखकर पड़ोस में रहने वाला एक दबंग युवक उसके पास आ गया और जबरन छेड़छाड़ करने लगा। किसी तरह बेटी वहां से निकलकर रोते हुए घर पहुँची और परिजनों को पूरी बात बताई। घटना सुनकर गुस्साए परिजन आरोपी युवक के घर शिकायत करने पहुँचे। लेकिन जैसे ही उन्होंने आपत्ति जताई, आरोपी युवक के परिवार और रिश्तेदारों ने मिलकर परिजनों को घेर लिया और लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। खून से लथपथ गिरा परिवार आरोप है कि दबंगों ने इतनी निर्दयता से मारा कि परिजन खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़...