माननीय सांसद हरदोई व माननीय सांसद मिश्रिख की अध्यक्षता में दिशा की बैठक संपन्न अनुरीत टाइम्स । हरदोई। विवेकानंद सभागार में मंगलवार को जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक का आयोजन हुआ, जिसकी अध्यक्षता माननीय सांसद हरदोई श्री जय प्रकाश ने की, वहीं सह अध्यक्षता माननीय सांसद मिश्रिख श्री अशोक रावत ने की। बैठक की शुरुआत जिलाधिकारी द्वारा दोनों माननीयों को पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत के साथ हुई। बैठक में विभागवार समीक्षा करते हुए सबसे पहले बिजली विभाग पर चर्चा हुई। सांसद मिश्रिख ने निर्देश दिया कि रीवैम्प योजना के तहत नियमित बैठकें की जाएं, वहीं सांसद हरदोई ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को की गई कार्रवाई की पूरी जानकारी दी जाए। जिलाधिकारी ने विभाग को निर्देश दिए कि आगामी 15 दिनों के भीतर रीवैम्प योजना की बैठक कराई जाए। विद्युत चोरी रोकने, जर्जर पोलों की मरम्मत व बिल सुधार के लिए कैंप लगाने पर जोर दिया गया। कैंप 17 से 19 जुलाई के मध्य लगाए जाएंगे। ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि, मकानों के ऊपर से गुजरती खतरनाक विद्युत लाइनों की मरम्मत और विजिलेंस की प्रभा...