वाराणसी में मुठभेड़: ‘आशिक’ को मारी गई गोली, घायल हालत में गिरफ्तार — दूसरा साथी जीशान भी पकड़ा गया लहरतारा ओवरब्रिज के नीचे सिगरा पुलिस और बदमाशों के बीच हुई जबरदस्त मुठभेड़, तमंचा व बाइक बरामद वाराणसी। वाराणसी में अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत शनिवार देर रात पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली। सिगरा थाना क्षेत्र के लहरतारा ओवरब्रिज के नीचे पुलिस और बदमाशों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई, जिसमें कुख्यात बदमाश आशिक के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी जीशान मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी के मुताबिक, सिगरा थाना प्रभारी संजय मिश्रा को सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध युवक असलहों के साथ लहरतारा इलाके में किसी बड़ी वारदात की फिराक में घूम रहे हैं। पुलिस टीम ने बिना देरी किए इलाके में घेराबंदी शुरू कर दी। जैसे ही पुलिस ने आरोपियों को रुकने का संकेत दिया, दोनों बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें आशिक के पैर में गोली लग गई और वह वहीं गिर पड़ा। उसका साथी जीशान भागने की कोशिश में पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया औ...