बारात के बदले 50 लाख की मांग! दुल्हन के हाथों की मेहंदी सूख गई इंतजार मेंशादी के दिन दूल्हे पक्ष ने मांगे 50 लाख रुपये, बारात न पहुंचने पर टूटा परिवार का सपना
बारात के बदले 50 लाख की मांग! दुल्हन के हाथों की मेहंदी सूख गई इंतजार में शादी के दिन दूल्हे पक्ष ने मांगे 50 लाख रुपये, बारात न पहुंचने पर टूटा परिवार का सपना मेरठ/कासगंज। रिश्ता तय हुआ, सगाई में खुशियां बिखरीं, पर शादी के दिन दुल्हन के अरमानों पर लालच का साया पड़ गया। मेरठ जनपद के दरौला गांव में शादी की तैयारियां पूरी थीं, लेकिन बारात पहुंची ही नहीं। आरोप है कि दूल्हे पक्ष ने शादी के दिन 50 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग कर दी और रकम न मिलने पर बारात ही रोक दी। जानकारी के अनुसार, दूल्हा अभिषेक शर्मा, जो कि यूपी पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात है और वर्तमान में कासगंज में कार्यरत है, की शादी 2 नवंबर को तय थी। एक दिन पहले धूमधाम से सगाई संपन्न हुई थी। परिवार ने लाखों रुपये के तोहफे और गहने देकर खुशी जाहिर की थी। परंतु शादी के दिन जब दुल्हन पक्ष ने बारात का इंतजार किया, तो बारात पहुंची ही नहीं। जब दुल्हन के पिता ने फोन पर बात की, तो दूल्हे के पिता ने कथित रूप से कहा — “50 लाख रुपये दीजिए, तभी बारात निकलेगी।” इस पर दूल्हे ने खुद भी पिता की मांग दोहराते हुए कहा कि “मेरी न...