जनशिकायत और विवेचना में लापरवाही पर दो एसआई लाइन हाजिर अनुरीत टाइम्स । हरदोई, उत्तर प्रदेश। हरदोई जिले में पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने पुलिसिंग में लापरवाही और जिम्मेदारियों के प्रति उदासीनता को लेकर बड़ा एक्शन लिया है। आमजन की शिकायतों के समय से निस्तारण और निष्पक्ष विवेचना को लेकर कई बार सख्त निर्देश दिए जा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद कुछ अधिकारी सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसी क्रम में दो उपनिरीक्षकों को लापरवाही के चलते तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है। पहला मामला कोतवाली देहात क्षेत्र से जुड़ा है, जहां पर तैनात एसआई चन्द्र प्रकाश दुबे को जनशिकायतों के निस्तारण में लगातार लापरवाही बरतने का दोषी पाया गया। एसपी ने विभागीय समीक्षा के दौरान पाया कि उनके अधीन लंबित शिकायतों पर कोई गंभीर कार्यवाही नहीं हो रही थी। आम लोगों द्वारा की गई शिकायतों पर या तो जवाब नहीं दिया गया या फिर उन्हें बिना कारण लंबित रखा गया। इससे पुलिस विभाग की छवि धूमिल हो रही थी, जिसे गंभीरता से लेते हुए एसआई दुबे को लाइन हाजिर कर दिया गया। दूसरा मामला थाना कछौना का है, जहां तैनात एसआई नरेन्द्र सैनी...