Skip to main content

Posts

Showing posts from November 20, 2025

स्वतंत्रता दिवस पर बहरैया में डिजिटल लाइब्रेरी एवं अन्नपूर्णा भवन का शुभारंभ, शिक्षा और विकास को मिली नई दिशा

बेल्ट कांड: माँ–बेटे व एक अन्य पर FIR दर्जहरदोई

बेल्ट कांड: माँ–बेटे व एक अन्य पर FIR दर्ज हरदोई हरदोई के पिहानी क्षेत्र में हुए बेल्ट कांड मामले में नया मोड़ आ गया है। कथित तौर पर माँ–बेटे को बेल्ट से पीटने वाले लेखपाल ने खुद ही पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसके आधार पर माँ, बेटे और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गई है। यह पूरा विवाद 19 नवंबर को सामने आया था, जब ग्रामीणों और लेखपाल के बीच कहासुनी बढ़ते-बढ़ते हाथापाई तक पहुँच गई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लेखपाल को बेल्ट निकालकर माँ–बेटे से झड़प करते हुए देखा जा रहा है। वीडियो के बाद मामला तेजी से चर्चाओं में आया था। अब लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने औपचारिक मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों का पक्ष भी पुलिस द्वारा दर्ज कर लिया गया है, और घटना की पूरी सच्चाई सामने लाने के लिए अधिकारियों ने बयान और साक्ष्यों की पड़ताल शुरू कर दी है। ✒ अनुरीत टाइम्स संवाददाता — हरदोई

केडीए ने 11 करोड़ की जमीन कब्जा मुक्त कराई

केडीए ने 11 करोड़ की जमीन कब्जा मुक्त कराई कानपुर केडीए उपाध्यक्ष मदन सिंह गरब्याल के निर्देशन में बारासिरोही क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 11 करोड़ रुपये मूल्य की जमीन को कब्जामुक्त कराया गया। जानकारी के अनुसार, कुछ लोगों ने नजूल और केडीए की जमीन—आराजी संख्या 1134, 1135, 1138 और 1141—पर करीब 5000 वर्गमीटर क्षेत्रफल पर अवैध कब्जा कर रखा था। शिकायत मिलने पर जोन-2 के विशेष कार्याधिकारी भूमि बैंक के निर्देश पर केडीए की प्रवर्तन टीम मौके पर पहुँची। कल्याणपुर पुलिस की मौजूदगी में अवैध कब्जे को हटाते हुए सभी निर्माण ध्वस्त कर दिए गए। अधिकारियों ने बताया कि इस कार्रवाई का उद्देश्य सरकारी एवं प्राधिकरण की संपत्ति को अतिक्रमण से मुक्त कराना और भूमि को सुरक्षित रखना है। ✒ अनुरीत टाइम्स संवाददाता — कानपुर

RBS कॉलेज ऑफ एजुकेशन में ANM परिणाम में सफल छात्राओं का सम्मान

RBS कॉलेज ऑफ एजुकेशन में ANM परिणाम में सफल छात्राओं का सम्मान जौनपुर (मछलीशहर) आज गुरुवार को RBS College of Education, कुरनी समधिगंज में ANM परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज की तीन छात्राओं ने शीर्ष स्थान हासिल किए— प्रथम स्थान: आकांक्षा द्वितीय स्थान: रिया सरोज तृतीय स्थान: संध्या गौतम सम्मान कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के प्रबंधक शशिकांत सिंह (मुन्ना) और प्रधानाचार्य राघवेंद्र सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अमृता अस्थाना, विपिन कुमार मिश्र, बृजेश कुमार (बीके), अभिषेक मिश्र, श्रेया सिंह, माया गुप्ता, निखिल राधे सहित कई शिक्षकगण उपस्थित रहे। कॉलेज प्रबंधक श्री शशिकांत सिंह (मुन्ना) ने सभी छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और उनके परिश्रम की सराहना की। ✒ अनुरीत टाइम्स संवाददाता — विशाल कुमार गौतम, जौनपुर (मछलीशहर)

सरकारी सिस्टम से परेशान किसान फूट-फूटकर रोया, एसडीएम दीक्षा जोशी से लगाई न्याय की गुहार

सरकारी सिस्टम से परेशान किसान फूट-फूटकर रोया, एसडीएम दीक्षा जोशी से लगाई न्याय की गुहार मेरठ मेरठ में सरकारी व्यवस्था से त्रस्त एक किसान का दर्द उस समय फूट पड़ा जब वह एसडीएम दीक्षा जोशी के सामने रोते-रोते उनके पैरों में गिर गया। पीड़ित किसान राजीव ने आरोप लगाया कि उसके गांव के लेखपाल सुरेंद्र कुमार ने जमीन से जुड़े एक मामले में उससे 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। किसान के मुताबिक, वर्ष 2020 से चल रहा जमीन बंटवारे का विवाद अब तक हल नहीं हुआ। आरोप है कि रिश्वत न देने पर लेखपाल ने उसके खिलाफ गलत रिपोर्ट दर्ज कर दी, जिससे मामला और उलझ गया। किसान की व्यथा सुनने के बाद एसडीएम दीक्षा जोशी ने उसे न्याय दिलाने का भरोसा दिया और मामले की जांच कराने की बात कही है। ग्रामीणों का कहना है कि किसान लंबे समय से सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहा है, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें किसान की बेबसी और टूटे मन की तस्वीर साफ दिखाई देती है। स्थानीय लोगों ने भी इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है। ✒ अनुरीत टाइम्स संवाददाता — मेरठ

सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार सर्वेश पांडे की 9 वर्षीय बेटी पटाखे के विस्फोट से घायल

सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार सर्वेश पांडे की 9 वर्षीय बेटी पटाखे के विस्फोट से घायल अयोध्या अयोध्या में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना सामने आई है, जहाँ वरिष्ठ पत्रकार सर्वेश पांडे की 9 वर्षीय बेटी पटाखे के बारूद से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार, बीते रविवार को पड़ोस में आई एक बारात में गोला–तमाशा (पटाखे) का उपयोग किया गया था। बताया जा रहा है कि कुछ पटाखे फट नहीं पाए थे, और बच्ची ने अनजाने में उन्हें दोबारा जलाने का प्रयास किया। उसी दौरान अचानक बारूद भभक गया, जिससे बच्ची के चेहरे पर चोट आ गई। परिजन तुरंत उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। श्री पांडे ने बताया कि लखनऊ, सुल्तानपुर और अयोध्या के डॉक्टरों की सलाह और उपचार के बाद अब बच्ची की हालत में सुधार है, और डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी में रखे हुए है। इस घटना को लेकर परिवार ने संदेश दिया है कि यह पोस्ट किसी प्रचार या प्रसार के उद्देश्य से नहीं, बल्कि सावधानी और जनजागरूकता के लिए साझा की जा रही है—ताकि माता-पिता अपने बच्चों को फटे या अधजले पटाखों से दूर रखें और ऐसी दुर्घटनाओं से बचाया जा सके। ✒ अनुरीत टाइम्स संवाददाता — ...

सड़क पर स्थायी या अस्थायी अतिक्रमण नहीं करेगा।यह अभियान लगातार चलेगा

सड़क पर स्थायी या अस्थायी अतिक्रमण नहीं करेगा।यह अभियान लगातार चलेगा एसीपी दशाश्वमेध डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने खुद की पैदल गश्त अतिक्रमण के खिलाफ चलाया जोरदार वाराणसी दशाश्वमेध थाने की कमान संभालने वाले युवा एवं ऊर्जावान एसीपी डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने क्षेत्र में पैदल गश्त शुरू कर दी और घाटों व गलियों में फैले अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की एसीपी डॉ. त्रिपाठी खुद सिपाहियों के साथ पैदल चलते हुए दशाश्वमेध घाट, विश्वनाथ गली,गोदौलिया,बांसफाटक सहित संपूर्ण थाना क्षेत्र में पहुंचे।इस दौरान उन्होंने फुटपाथों और सड़कों पर अवैध रूप से कब्जा कर ठेले-खोमचे,रेहड़ी लगाने वालों को चेतावनी दी और कई जगह तो तुरंत अतिक्रमण हटवाया।डॉ. त्रिपाठी ने दुकानदारों व स्थानीय लोगों से बातचीत करते हुए कहा,“वाराणसी काशी है,भगवान शिव की नगरी है।यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सुगम और सुरक्षित रास्ता मिलना चाहिए।कोई भी व्यक्ति फुटपाथ या पैदल गश्त के दौरान लोगों ने एसीपी की इस पहल की खूब सराहना की। कई बुजुर्गों और महिलाओं ने फूल-माला पहनाकर उनका स्वागत किया और कहा कि “लंबे समय बाद कोई अफसर...