Skip to main content

Posts

Showing posts from August 30, 2022

स्वतंत्रता दिवस पर बहरैया में डिजिटल लाइब्रेरी एवं अन्नपूर्णा भवन का शुभारंभ, शिक्षा और विकास को मिली नई दिशा

अध्यक्ष जिला पंचायत प्रेमावती पीके वर्मा ने मृतक किसानों के परिवार वाले से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किया।

अध्यक्ष जिला पंचायत प्रेमावती पीके वर्मा ने मृतक किसानों के परिवार वाले से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किया। अनुरीत टाइम्स न्यूज अध्यक्ष जिला पंचायत हरदोई प्रेमावती पीके वर्मा तथा विधायक सवायजपुर माधवेन्द्र प्रताप सिंह ने जनपद हरदोई के पाली गर्रा नदी पुल पर हुई हृदयविदारक दुर्घटना के पीड़ित परिवारों से भेंट कर, शोक संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रेमावती ने ग्राम वेगराजपुर व् ग्राम घोड़ीथर मे मृतक किसान मुकेश, अमित, नरेंद्र व् रिंकू आदि के परिजनों को ढांढस बांधते हुए कहा कि इस संकट की घड़ी मे शासन प्रशासन व् हम सभी आपके साथ हैं। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य निशा कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष शिवम् तिवारी सहित वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी व् कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सभी शिक्षक अपने विद्यालय को बनाएं आदर्श

सभी शिक्षक अपने विद्यालय को बनाएं आदर्श अनुरीत टाइम्स न्यूज सुरसा (हरदोई) :- अपने शैक्षिक भ्रमण के दौरान डायट प्राचार्य रावेन्द्र प्रताप सिंह बघेल ने मंगलवार को सुरसा ब्लॉक के अनेक विद्यालयों का निरीक्षण किया जिसमें प्राथमिक विद्यालय म्योनी के निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपचारात्मक शिक्षण बेस लाइन आंकलन सर्वे शिक्षक डायरी बाल वाटिका स्कूल रेडिनेस पंजिका डीबीटी की अद्यतन स्थिति को देखा विद्यालय के सभी निर्धारित अभिलेख अद्यतन कोरम के अनुसार पूर्ण होने पर विद्यालय प्रबन्धन की प्रशंसा की साथ ही कक्षा पांच में बच्चों की उपस्थिति एवं शैक्षणिक स्तर को परखा कक्षा पांच की छात्रा अनन्या सिंह व अनवी यादव से अंग्रेजी की किताब पढ़वाकर देखी बच्चों ने अंग्रेजों की किताब को बिना रोक टोक के पढ़कर सुनाया कक्षा एक मे स्मार्ट कक्षा में बच्चों को दीक्षा ऐप से डिकोडिंग के माध्यम से बच्चों को वर्ण पहचान कर शब्द बनाने के बारे में पूंछा छात्र विनय कुमार व अभी तथा सीलम ने सटीक जवाब देते हुए जोड़कर व पढ़कर सुनाया विद्यालय की सभी व्यवस्था को देखकर विद्यालय परिवार की काफ़ी सराहना की औऱ कहा कि यदि सभी शिक्षक आप जैसा आदर...