Skip to main content

Posts

Showing posts from July 29, 2022

स्वतंत्रता दिवस पर बहरैया में डिजिटल लाइब्रेरी एवं अन्नपूर्णा भवन का शुभारंभ, शिक्षा और विकास को मिली नई दिशा

आदर्श सरोवर के सौंदरीय करण का कार्य जल्द पूरा कराएं -बीडीओ

आदर्श सरोवर के सौंदरीय करण का कार्य जल्द पूरा कराएं -बीडीओ सुरसा के पचकोहरा गाँव में आदर्श सरोवर का निरीक्षण करने पहुचे थे खंड विकास अधिकारी सुरसा सुरसा खंड विकास अधिकारी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना अमृत सरोवर निमार्ण को लेकर बेहत सजग दिखाई दे रहे हैं।जिसके चलते वह शुक्रवार को सीएचसी अधीक्षक सुरसा के साथ आदर्श सरोवर का निरीक्षण करने पचकोहरा पहुचे थे। खंड विकास अधिकारी सुरसा डाक्टर रामप्रकाश ने निरीक्षण के दौरान सरोवर के किनारे जल्द से जल्द समुचित पौधरोपण कराए जाने व घुमंतू गौवशों को पानी पीने हेतू समूचित रैंप बनाए जाने का आदेश ग्राम पंचायत अधिकारी को दिया।उन्होंने बताया की सरकार की के अनुरूप समस्त कार्य धरातल पर दिखें ऐसा उनका प्रयास है।पचकोहरा गांव पहुचकर गांव के आदर्श सरोवर का निरीक्षण किया गया साथ ही जरूरी आदेश भी दिए गए है।जिसे जल्द से जल्द उसको मंशा अनुरूप बनाया जा सके।इस मौके पर प्रमुख रूप से सीएचसी अधीक्षक हेमंत राजपूत, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि सुशील कुमार ग्राम रोजगार सेवक सतेंद्र तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।

भारतीय किसान यूनियन राष्ट्र शक्ति केंद्रीय कार्यालय सीतापुर में मनाएगी शहीद ऊधम सिंह का शहीदी दिवस

भारतीय किसान यूनियन राष्ट्र शक्ति केंद्रीय कार्यालय सीतापुर में मनाएगी शहीद ऊधम सिंह का शहीदी दिवस अनुरीत टाइम्स ब्यूरो चीफ सुभाष चन्द्र सीतापुर सीतापुर 31जुलाई 2022 को भारतीय किसान यूनियन अपने केंद्रीय कार्यालय नई दरी मंडी ग्रीक गंज सीतापुर में अमर शहीद क्रांतिकारी ऊधम सिंह का अस्सीवां शहीदी दिवस मनाएगी।इस बात की जानकारी प्रेस वार्ता के दौरान दी गयी। 28 जुलाई 2022 की सँयुक्त किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश की दनकौर मीटिंग के मद्देनजर एक प्रेस वार्ता के दौरान भाकियू राष्ट्र शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि आने वाली 31जुलाई2022 को महान क्रांतिकारी अमर शहीद ऊधम सिंह का 80वां शहीदी दिवस मनाएगी इससे पहले यह कार्यक्रम देशव्यापी चक्का जाम का था जिसको निरस्त कर दिया गया है।संगठन कार्यालय से इस दिवस कल ऐतिहासिक व क्रांतिकारी बनाने के लिए समस्त पदाधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं ,ताकि समस्त पदाधिकारी समय से अपनी टीम के साथ उपस्थित हो सकें,प्रदेश महासचिव जुबैर अहमद के साथ सदस्य स्थाई समिति कामिल अंसारी भी बैठक में मौजूद रहे!