नगरपालिका के सीएमओ पर जातिगत भेदभाव के आरोप, वार्ड के विकास कार्य ठप रिपोर्टर: मनोज मेहरा, सागर (मध्यप्रदेश) देवरी नगर पालिका के सीएमओ कृष्ण बहादुर बघेल पर दलित वर्ग के प्रति जातिगत भेदभाव और वार्ड विकास कार्य रोकने के गंभीर आरोप लगे हैं। मामला वार्ड क्रमांक 14 (पटेल वार्ड) से जुड़ा है, जहां के पार्षद का कहना है कि सीएमओ ने न केवल उन्हें जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया, बल्कि उनके वार्ड में सभी विकास कार्यों को जानबूझकर बंद करा दिया। मुख्यमंत्री की योजनाओं की अनदेखी मध्यप्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री दलित बस्तियों और पिछड़े क्षेत्रों के विकास के लिए करोड़ों रुपये की योजनाएं चला रहे हैं, जिससे इन इलाकों में सड़क, नाली, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाएं पहुंच सकें। लेकिन देवरी में यह योजनाएं धरातल पर नहीं उतर पा रही हैं। आरोप है कि सीएमओ बघेल मुख्यमंत्री और सागर कमिश्नर के आदेशों की खुलेआम अवहेलना कर रहे हैं और दलित बहुल वार्डों में काम नहीं कर रहे। पार्षद के आरोप पटेल वार्ड के पार्षद ने बताया कि सीएमओ बघेल ने उनसे कहा — "मुझे दलित वर्ग से नफरत है, तुम्हारे वार्ड का कोई काम नही...