किशोरी पर लाठी-डंडों से हमला, आरोपी पर केस दर्ज अनुरीत टाइम्स न्यूज – हरदोई हरदोई के हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के बेहटा हरि गांव में एक किशोरी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में गांव निवासी बलवीर ने बताया कि 23 मई की शाम करीब 4 बजे उनकी 17 वर्षीय पुत्री सरिता अपने ताऊ रामसनेही के दरवाजे पर मौजूद थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही अशोक ने अचानक उस पर लात-घूसों और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों का आरोप है कि मारपीट के बाद आरोपी अशोक जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल है। घायल किशोरी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका डॉक्टरी परीक्षण कराया जा रहा है। मंगलवार को हरपालपुर के प्रभारी निरीक्षक संदीप शुक्ला ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है। Facebook: http...