चयनित समुदाय आधारित संगठन करेंगे युवा संवाद- भारत@2047 का आयोजन संपादक नौरग गौतम माननीय प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा और मार्गदर्शन से, भारत आजादी का अमृत महोत्सव- स्वतंत्रता और अपने लोगों, संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास के 75 वें वर्ष का जश्न मना रहा है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने भी अपने स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में पंच प्रण के मंत्र की घोषणा की थी; अमृत काल के युग में भारत @ 2047 की एक दृष्टि। इस संदर्भ में, युवा मामले और खेल मंत्रालय और उसके स्वायत्त संगठन नेहरू युवा केंद्र संगठन (एन0वाई0के0एस0) 1मई से 30 जून, 2023 तक देश भर के सभी जिलों में समुदाय आधारित संगठनों (कम्युनिटी बेस्ड आर्गेनाईजेशन,सी0बी0ओ0) के माध्यम से "युवा संवाद- भारत @2047" कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है| जिले के विभिन्न सी०बी०ओ० (समुदाय आधारित संगठन) के सहयोग और समर्थन से जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है, जो पंच प्रणों के अनुरूप देश के भविष्य पर एक सकारात्मक संवाद उत्पन्न करने के लिए जिला ने.यु.के. के साथ हाथ मिलाएंगे, जैसा कि माननीय प्रधानमंत्री द्वारा कल्पना की...