Skip to main content

Posts

Showing posts from September 9, 2022

स्वतंत्रता दिवस पर बहरैया में डिजिटल लाइब्रेरी एवं अन्नपूर्णा भवन का शुभारंभ, शिक्षा और विकास को मिली नई दिशा

मा0 सदस्य राज्य स्तरीय निगरानी समिति का जनपद भ्रमण कार्यक्रम 15 सितम्बर को प्रस्तावित

मा0 सदस्य राज्य स्तरीय निगरानी समिति का जनपद भ्रमण कार्यक्रम 15 सितम्बर को प्रस्तावित अनुरीत टाइम्स न्यूज हरदोई मा0 सदस्य राज्य स्तरीय निगरानी समिति उ0प्र0 शासन श्रीमती कविता तिसावड़ वाल्मीकि जी का जनपद भ्रमण कार्यक्रम 15 सितम्बर 2022 को प्रस्तावित है। मा0 सदस्य शाम 05.30 बजे निरीक्षण भवन हरदोई मे प्रभारी अधिकारी, स्थानीय निकाय, जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) प्रबन्धक अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम लि0 लीड बैंक अधिकारी, जनपद की सभी नगर पालिका परिषद/पंचायतों के अधिशासी अधिकारी, सचिव मंडी समिति तथा सफाई एवं खाद्य निरीक्षक,स्वास्थ्य सफाई लिपिक व सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष/महामंत्रियों/सामाजिक संगठन के प्रतिनिधियों के साथ सफाई कर्मचारियों के वेतन, पेंशन ई0एस0आई0 कार्ड ई0पी0एफ0 मृतक आश्रित नियुक्ती पदोन्नती, सफाई एवं सुरक्षा उपकरण वर्दी तथा सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ एम0एम0 एक्ट-2013 के जनपद मे होने पालन करने आदि की समीक्षा बैठक करेगी।

आवेदन की अन्तिम तिथि 15 सितम्बर निर्धारितः-मा0 लाल बहादुर गौड़

आवेदन की अन्तिम तिथि 15 सितम्बर निर्धारितः-मा0 लाल बहादुर गौड़ अनुरीत टाइम्स न्यूज हरदोई  प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई मा0 लाल बहादुर गौड़ ने बताया है कि उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के आदेशों के क्रम मे जनपद न्यायालय हरदोई मे लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम मे चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल के 01 पद, डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल के 01, असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल के 02 पदों पर निर्धारित योग्यता प्राप्त भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये है जिसकी अन्तिम तिथि 05 सितम्बर निर्धारित की गयी थी जिसे बाद में बढ़ाकर 09 सितम्बर कर दिया गया था। उन्होंने बताया है कि पर्याप्त आवेदन प्राप्त न होने के कारण आवेदन की अन्तिम तिथि 09 सितम्बर 2022 से बढाकर 15 सितम्बर 2022 निर्धारित की जाती है। आवेदन पत्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई के कार्यालय मे 15 सितम्बर 2022 की सायं 05.00 बजे तक प्राप्त करा सकते है। अंतिम तिथि व समय के पश्चात प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों पर कोई विचार नही किया जा जायेगा।

वृहद प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन 12 सितम्बर 2022 कोः- प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई

वृहद प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन 12 सितम्बर 2022 कोः- प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई अनुरीत टाइम्स न्यूज   हरदोई प्रधानाचार्य  राजकीय आईटीआई ने बताया है कि भारत सरकार तथा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मिशन रोजगार योजना के प्रभावी अनुपालन तथा जनपद के बेरोजगार नवयुवकों को अधिकाधिक रोजगार के अवसर प्रदान कराये जाने हेतु जारी दिशा-निर्देशों के क्रम में 12 सितम्बर 2022 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हरदोई में वृहद प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला में हरदोई जनपद के लगभग 5 औद्योगिक अधिष्ठानों द्वारा आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को अप्रेंटिसशिप हेतु नियोजित किये जाने के अवसर प्रदान किये जायेंगे। ऐसे अभ्यर्थी जो अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते हो तथा उनके द्वारा अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण प्राप्त न किया गया हो, वह अप्रेंटिस पोर्टल www.apprenticeshipindia.org पर पंजीकरण कराकर 12 सितम्बर 2022 को प्रातः 09ः00 बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर हरदोई में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

राष्ट्रीय एवं सामाजिक कार्यो मे अद्वितीय एवं सराहनीय योगदान करने वाले व्यक्तियों को राज्य सरकार द्वारा विवेकानन्द यूथ एवार्ड प्रदान किया जायेगा

राष्ट्रीय एवं सामाजिक कार्यो मे अद्वितीय एवं सराहनीय योगदान करने वाले व्यक्तियों को राज्य सरकार द्वारा विवेकानन्द यूथ एवार्ड प्रदान किया जायेगा अनुरीत टाइम्स न्यूज हरदोई  जिला युवा कल्याण अधिकारी पी0के0 सिंह ने बताया है कि वर्ष 2022-23 के विवेकानन्द यूथ एवार्ड हेतु चयन की प्रक्रिया पूर्ण की जानी है। इसके अन्तर्गत युवाओं एवं युवतियों जिनके द्वारा 01 सितम्बर 2022 के अनुसार राष्ट्रीय एवं सामाजिक कार्यो मे अद्वितीय एवं सराहनीय योगदान करने वाले व्यक्तियों को राज्य सरकार द्वारा विवेकानन्द यूथ एवार्ड प्रदान किया जायेगा, जिससे ग्रामीण युवाओं मे राष्ट्र की मुख्य धारा से जोड़ने तथा राष्ट्र निर्माण मे उनकी भागीदारी सुनिश्चित कराये जाने हेतु विवेकानन्द यूथ एवार्ड के अन्तर्गत निर्धारित कार्यक्रमों मे उनकी उपलब्धियों के आधार पर पुरस्कृत करने से अन्य युवाओं को इस प्रकार के रचनात्मक कार्यक्रमों से जुड़ने की प्रेरणा मिलेगी। इस पुरस्कार के लिए युवा को उ0प्र0 का नागरिक होना अनिवार्य है, वह 15 से 35 वर्ष की आयु के बीच होना चाहिए जिसका निर्धारण वर्ष के 01 जनवरी का नामांकन के समय के अनुसार होगा, उसके द्व...