Skip to main content

Posts

Showing posts from March 1, 2024

स्वतंत्रता दिवस पर बहरैया में डिजिटल लाइब्रेरी एवं अन्नपूर्णा भवन का शुभारंभ, शिक्षा और विकास को मिली नई दिशा

02 मार्च को पिहानी में सोशल ऑडिट का आयोजन

02 मार्च को पिहानी में सोशल ऑडिट का आयोजन प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अन्तर्गत 02 मार्च 2024 को नगर पालिका परिषद पिहानी में लाभार्थियों के सामाजिक मूल्यांकन हेतु सोशल ऑडिट का आयोजन किया गया है। जिसमें नगर पालिका के अधिकारी एवं सभासद समेत स्थानीय लाभार्थी भी प्रतिभाग करेंगे। गोष्ठी का आयोजन सरकार की संस्था क्षेत्रीय नगर एवं पर्यावरण अध्ययन केंद्र लखनऊ एवं राज्य नगरीय विकास अभिकरण (सूडा) उत्तर प्रदेश द्वारा किया जाएगा। उक्त जानकारी जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) हरदोई के सिविल इंजीनियर आशुतोष गुप्ता ने दी ।

सर्वोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा 27 मार्च को होगी:-देवेन्द्र सिंह प्रवेश आवेदन जमा करने की अन्तिम तिथि 15 मार्च:- जिला समाज कल्याण अधिकारी

सर्वोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा 27 मार्च को होगी:-देवेन्द्र सिंह प्रवेश आवेदन जमा करने की अन्तिम तिथि 15 मार्च:- जिला समाज कल्याण अधिकारी हरदोई जिला समाज कल्याण अधिकारी देवेन्द्र सिंह ने अवगत कराया है कि विभाग द्वारा संचालित जय प्रकाश सर्वोदय विद्यालय कछौना एवं चठिया धनवार शाहाबाद में शैक्षिक सत्र 2024-25 में कक्षा 6,7,8 एवं 9 में प्रवेश हेत लिखित परीक्षा 27 मार्च 2024 को कराई जायेगी। उन्होने कहा है कि इच्छुक अभिभावक अपने बच्चों के प्रवेश हेतु संबंधित विद्यालय से प्रवेश आवेदन पत्र प्राप्त कर सम्पूर्ण विवरण भरकर अन्तिम तिथि 15 मार्च 2024 तक जमा करें। श्री सिंह ने बताया कि जय प्रकाश सर्वोदय विद्यालय कछौना में कक्षा 6 में अनुसूचित जाति के 42, 7 में 20, 8 में 22 व 9 में 28 छात्रों के, अन्य पिछड़ा वर्ग के कक्षा में 18, 8 में 06, व 9 में 02 छात्रों के, सामान्य के कक्षा 6 में 10, 7 में 08, 8 में 06 व 9 में 05 छात्रों प्रवेश रिक्त है। उन्होने बताया इसी तरह जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय चठिया धनवार में कक्षा 6 में अनुसूचित जाति के 42, 7 में 17, 8 में 04 व कक्षा 9 में 03 छात्रों के, अन्य प...

भूमि लेने के इच्छुक नीलामी में भाग लें

भूमि लेने के इच्छुक नीलामी में भाग लें उप जिलाधिकारी सदर ने बताया है कि ग्राम गोवर्धनपुर परगना गोपामऊ में स्थित भूमि की नीलामी 16 मार्च 2024 को तथा ग्राम अहिरी परगना गोपामऊ में स्थित भूमि की नीलामी 19 मार्च 2024 को तहसील सदर प्रांगण में अपरान्ह 02 बजे की जायेगी। उन्होने कहा है उक्त भूमि लेने के इच्छुक व्यक्ति निर्धारित तिथि एवं समय पर नीलामी में भाग लेना सुनिश्चित करें।

सन्देहास्पद डाटा अभिलेखों सहित 06 मार्च तक उपलब्ध करायें:-विनीत तिवारी

सन्देहास्पद डाटा अभिलेखों सहित 06 मार्च तक उपलब्ध करायें:-विनीत तिवारी जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी विनात कुमार तिवारी ने समस्त प्रधानाचायों से कहा है कि वर्ष 2023-24 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति कक्षा 11-12 से सबंधित 2807 छात्रों का सन्देहास्पद डाटा संस्थावार समस्त अभिलेखों सहित 06 मार्च 2024 तक जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय में उपलब्ध करायें, अन्यथा की स्थित में सन्देहास्पद डाटा को निरस्त करने के सम्बन्ध में प्रस्ताव जिला छात्रवृत्ति समिति को प्रस्तुत कर दिया जायेगा जिसका सम्पूर्ण उत्तदायित्व संबंधित संस्थान का होगा।

जिला स्तरीय पोषण मिशन समिति की समीक्षा बैठक 05 मार्च कोः-जिला कार्यक्रम अधिकारी

जिला स्तरीय पोषण मिशन समिति की समीक्षा बैठक 05 मार्च कोः-जिला कार्यक्रम अधिकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी ने अवगत कराया है कि राज्य पोषण मिशन कार्यो के नियोजन, क्रियान्वयन, निगरानी व अनुश्रवण हेतु जिला स्तरीय पोषण समिति/डिस्ट्रिक्ट कन्वर्जेन्स प्लान कमेटी/ जिला निगरानी समिति की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में 05 मार्च 2024 को अपरान्ह 03 बजे कलेक्टेªट सभागार में आहूत की गयी है। उन्होने संबंधित विभाग के अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों से कहा है कि उक्त बैठक में निर्धारित तिथि एवं समय पर प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।

खो खो की प्रतियोगिता में बॉम्बेस्टर टीम ने प्रथम व NS I C नयागांव टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया

नेहरू युवा केंद्र द्वारा ब्लॉक मल्लावां के ग्राम पंचायत बासा के नारायण सोनमती इंटर कॉलेज में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री शिवराज सिंह बाबा जी व विशिष्ट अतिथि मंडल उपाध्यक्ष संजय सिंह जी प्रबंधक श्री अनुज कुमार जी अतुल कुमार जी रहे ! जिसमें चार प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया ! खो खो की प्रतियोगिता में बॉम्बेस्टर टीम ने प्रथम व NS I C नयागांव टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया वहीं कबड्डी की यूपी योद्धा टीम ने प्रथम स्थान तथा N S I C बासा टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया रस्सा कशी प्रतियोगिता में दबंग टीम ने प्रथम स्थान तथा N S I C कंथरी टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया वहीं वॉलीबॉल प्रतियोगिता में S C BOS बालीबॉल क्लब ने प्रथम स्थान व वर्मा बालीबॉल क्लब ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया ! प्रतियोगिता में विद्यालय स्टाफ, पूर्व NYV रीमा देवी व NYV सीमा देवी एवं वीरेंद्र सिंह समाजसेवी आदि लोग मौजूद रहे !!