पीली ईंटों से बिछ रहा घटिया खड़ंजा, ऊपर डाली जा रही मिट्टी — ताकि ग़लतियां न दिखें। शिकायत के बाद भी जांच टीम नहीं पहुँची, ग्रामीणों ने मांगी जिलाधिकारी से जांच।
बहरैया गांव में मानकविहीन खड़ंजा निर्माण का खेल: ईंटों पर मिट्टी डालकर छिपाई जा रही सच्चाई, शिकायत के बाद भी प्रशासन मौन हरदोई। जनपद हरदोई के सुरसा विकासखंड के ग्राम बहरैया में हो रहे खड़ंजा निर्माण कार्य ने पूरे क्षेत्र में सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि इस कार्य में न केवल घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है, बल्कि ईंटें मानक के विपरीत ढंग से बिछाई जा रही हैं, जिससे सरकारी धन का खुला दुरुपयोग हो रहा है। गांव के लोगों ने बताया कि निर्माण में उपयोग हो रही पीली ईंटें बेहद कमजोर और टूटने वाली हैं, जो सामान्य बारिश या दबाव में टूट सकती हैं। निर्माण के बाद मजदूरों द्वारा पूरे खड़ंजे पर मिट्टी डाली जा रही है ताकि ईंटें दिखाई न दें। ग्रामीणों का कहना है कि यह काम जानबूझकर किया जा रहा है ताकि जब अधिकारी या जनप्रतिनिधि निरीक्षण करें तो उन्हें निर्माण की वास्तविक स्थिति न दिखे। 🔹 ईंटों के बीच रखी जा रही है ज्यादा दूरी ग्रामवासियों के अनुसार, जहां एक मजबूत खड़ंजे के लिए ईंटों को बिल्कुल सटाकर बिछाना चाहिए, वहीं बहरैया में ईंटों के बीच एक इंच से भी अधिक का फासला रखा जा रहा ह...