गढ़मुक्तेश्वर में तहसील दिवस पर श्री गुरु तेगबहादुर साहिब मार्ग नामकरण हेतु जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया
गढ़मुक्तेश्वर में तहसील दिवस पर श्री गुरु तेगबहादुर साहिब मार्ग नामकरण हेतु जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़) अनुरीत टाइम्स न्यूज तहसील दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश सिख मिशन हापुड़ के प्रभारी सरदार बृजपाल सिंह के नेतृत्व में धर्म प्रचार कमेटी शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री अमृतसर का एक प्रतिनिधिमंडल गढ़मुक्तेश्वर तहसील कार्यालय पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने ऐतिहासिक और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण नक्का कुआं जाने वाले मार्ग का नाम "श्री गुरु तेगबहादुर साहिब मार्ग" रखने की मांग को लेकर जिलाधिकारी हापुड़ श्री आशीष पांडे को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा। सरदार बृजपाल सिंह ने बताया कि यह मार्ग गुरु साहिब की शहादत और उनके त्याग के प्रतीक के रूप में जाना जाता है। यह मार्ग सिख धर्म के नौवें गुरु श्री गुरु तेगबहादुर साहिब जी के चरणों से जुड़ा हुआ है और श्रद्धालु हर वर्ष बड़ी संख्या में इस मार्ग से गुज़रते हैं। ऐसे में इस मार्ग का नामकरण गुरु साहिब के नाम पर होना न केवल श्रद्धालुओं के लिए गर्व की बात होगी, बल्कि यह ऐतिहासिक महत्व को भी संजोएगा। जिलाधिकारी श्री आशीष प...