Skip to main content

Posts

Showing posts from November 9, 2025

स्वतंत्रता दिवस पर बहरैया में डिजिटल लाइब्रेरी एवं अन्नपूर्णा भवन का शुभारंभ, शिक्षा और विकास को मिली नई दिशा

फांसी के फंदे पर शव लटका देख मचा हड़कंपमझिला थाना क्षेत्र के गांव में घटना से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

फांसी के फंदे पर शव लटका देख मचा हड़कंप मझिला थाना क्षेत्र के गांव में घटना से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस हरदोई। जिले के मझिला थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई और देखते ही देखते पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर मझिला थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। ग्रामीणों के अनुसार मृतक देर रात घर से निकला था और सुबह जब लोगों ने उसे फंदे पर लटका देखा तो उन्होंने शोर मचाया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने घटनास्थल से कुछ साक्ष्य एकत्र किए हैं और मामले की जांच में जुटी है। मझिला थाने के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा जा रहा है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है। — अनुरीत टाइम्...

गैर मर्द से दोस्ती...बचपन के प्यार की जान लेने लखनऊ से काशी पहुंचा प्रेमी, होटल में युवती संग कर दिया कांड

गैर मर्द से दोस्ती...बचपन के प्यार की जान लेने लखनऊ से काशी पहुंचा प्रेमी, होटल में युवती संग कर दिया कांड वाराणसी :- लंका थाना क्षेत्र के मलहिया इलाके में स्थित रामावतार बिल्ला गेस्ट हाउस में प्रेमी और प्रेमिका रह रहे थे। प्रेमी ने 26 वर्षीय प्रेमिका को मारने की नियत से हमला करने के बाद उसे गंभीर अवस्था में छोड़ दिया। इसके साथ युवक भी कमरे में फंदा बनाकर झूलने की कोशिश किया, लेकिन सफल नहीं हो पाने पर दरवाजा बाहर से बंद करके भाग गया। बीती रात उसने इस मामले को अंजाम दिया था। लखनऊ पहुंचने पर युवक ने भी लखनऊ में कहीं सुसाइड करने की कोशिश की और घटना की जानकारी सोनभद्र में रहने वाले अपने परिजनों को दी। लखनऊ की गोमती नगर थाने में युवक ने सरेंडर किया। खबर लिखे जाने तक पुलिस युवक से पूछताछ कर रही थी। दोनों युगल सोनभद्र के दुद्धी के रहने वाले हैं। लखनऊ पुलिस से सूचना मिलने पर लंका पुलिस मौके पर पहुंची गेस्ट हाउस के दरवाजे को तुड़वाया तो तो भीतर युवती बेहोशी की हालत में पड़ी थी। युवती को पुलिस ने बीएचयू अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम पुलिस मामले की जांच कर रही ह...

मनुष्य और पशु के बीच जटिल होते रिश्ते पर अदालत का सख्त रुखराजमार्गों और संस्थागत क्षेत्रों से आवारा कुत्तों को हटाने का आदेश — जन सुरक्षा सर्वोपरि

मनुष्य और पशु के बीच जटिल होते रिश्ते पर अदालत का सख्त रुख राजमार्गों और संस्थागत क्षेत्रों से आवारा कुत्तों को हटाने का आदेश — जन सुरक्षा सर्वोपरि नई दिल्ली। देशभर में तेजी से बढ़ती आवारा कुत्तों की समस्या पर उच्चतम न्यायालय ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने साफ कहा है कि जन सुरक्षा से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा। शुक्रवार को सुनवाई के दौरान विशेष पीठ ने इस मुद्दे पर गंभीर टिप्पणी करते हुए आदेश दिया कि राजमार्गों, शैक्षणिक संस्थानों, अस्पतालों, रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों जैसे सार्वजनिक स्थलों से आवारा कुत्तों और मवेशियों को हटाकर निर्दिष्ट आश्रय स्थलों में ले जाया जाए। न्यायालय ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) सहित सभी संबंधित विभागों को सख्त निर्देश दिए हैं कि ऐसे इलाकों की पहचान की जाए जहां कुत्तों के हमलों की घटनाएं बढ़ रही हैं, और वहां तत्काल कार्रवाई की जाए। साथ ही, राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को भी निर्देश दिया गया है कि वे अपने नगर निकायों के माध्यम से यह सुनिश्चित करें कि आवारा पशु आबादी वाले क्षेत्रों की सूची बनाई जाए और ...

राजधानी लखनऊ में ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे

राजधानी लखनऊ में ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे चेकिंग के दौरान पुलिस ने आरोपित को कार, ATM कार्ड और दस्तावेजों सहित किया गिरफ्तार लखनऊ। राजधानी लखनऊ में ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले एक शातिर ठग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह ठग लंबे समय से शहर के विभिन्न इलाकों में लोगों के साथ ठगी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। जानकारी के मुताबिक, बक्शी का तालाब थाना क्षेत्र में पुलिस चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध कार को रोका गया। तलाशी लेने पर पुलिस को कार से कई ATM कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य दस्तावेज बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बैंक और ATM के बाहर लोगों की मदद करने के बहाने उनसे ATM कार्ड बदल देता था और उनके खातों से पैसे निकाल लेता था। पुलिस ने मौके से आरोपी को हिरासत में लेकर कार और सभी दस्तावेज कब्जे में ले लिए हैं। अब ठग के नेटवर्क और उसके साथियों की तलाश में पुलिस टीम जुट गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपित के खिलाफ पहले भी ठगी के कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल उसे जेल भेजने की प्रक्रिया जारी है। — अनुरीत टाइम्स न्यूज़, लखनऊ

लखनऊ में UP STF की सबसे बड़ी कार्रवाई — उजरियावां में अवैध ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन फैक्ट्री का पर्दाफाश

लखनऊ में UP STF की सबसे बड़ी कार्रवाई — उजरियावां में अवैध ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन फैक्ट्री का पर्दाफाश गाजियाबाद से आता था ऑक्सीटोसिन पाउडर, पूरे प्रदेश में होती थी अवैध सप्लाई — दो आरोपी गिरफ्तार, फैक्ट्री सील लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को एक बड़ी सफलता मिली है। टीम ने रविवार को उजरियावां इलाके में एक गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए प्रतिबंधित ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। इस कार्रवाई में STF ने दो आरोपियों — कयूम अली और मोहम्मद इब्राहिम — को मौके से गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, STF को लंबे समय से इनपुट मिल रहे थे कि राजधानी के बाहरी इलाके में अवैध औषधि निर्माण इकाई संचालित की जा रही है। जब छापेमारी की गई तो अंदर का दृश्य देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए — वहाँ ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन के सैकड़ों पैकेट, पाउडर, खाली बोतलें, सीलर, सिरका, फिनॉल और नमक जैसी रासायनिक सामग्री पाई गईं, जिनका प्रयोग इंजेक्शन तैयार करने में किया जा रहा था। पूछताछ में सामने आया कि यह गिरोह गाजियाबाद के...

सहारनपुर में आतंक का इलाज नहीं, नेटवर्क का खुलासा!डॉक्टर नहीं, आतंकियों का मददगार निकला चिकित्सक — जैश-ए-मोहम्मद की साजिश से उठाया पर्दा

सहारनपुर में आतंक का इलाज नहीं, नेटवर्क का खुलासा! डॉक्टर नहीं, आतंकियों का मददगार निकला चिकित्सक — जैश-ए-मोहम्मद की साजिश से उठाया पर्दा सहारनपुर (उत्तर प्रदेश)। शहर में उस वक्त सनसनी फैल गई जब पुलिस ने एक ऐसे डॉक्टर को गिरफ्तार किया जो इलाज के नाम पर आतंक की साजिश बुन रहा था। डॉक्टर आदिल नामक आरोपी ने पूछताछ में कबूल किया है कि वह जैश-ए-मोहम्मद के संपर्क में था और उसने कश्मीर में अशांति फैलाने की योजना में सहयोग किया था। सूत्रों के मुताबिक, आदिल ने बताया कि उसे संगठन की ओर से एक एसॉल्ट राइफल दी गई थी, जिसे उसने अनंतनाग स्थित जीएमसी अस्पताल के लॉकर में छिपा रखा था। पुलिस को शक है कि अस्पताल को आतंकियों के हथियारों के ठिकाने और बैठक स्थल के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था। जांच एजेंसियों ने आरोपी के कबूलनामे के बाद कई स्थानों पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियाँ यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है और हथियार कहाँ से पहुँचे। पुलिस सूत्रों का कहना है कि यह खुलासा जैश के मेडिकल नेटवर्क की गहराई तक पहुँचने का संकेत है — जहाँ इलाज ...

देवरी में युवक कांग्रेस ने निकाली विशाल मोटर साइकिल रैलीनवनिर्वाचित पदाधिकारियों के सम्मान में उमड़ा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जनसैलाब, सैकड़ों बाइक सवारों ने दिखाया युवा शक्ति का जोश

देवरी में युवक कांग्रेस ने निकाली विशाल मोटर साइकिल रैली नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के सम्मान में उमड़ा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जनसैलाब, सैकड़ों बाइक सवारों ने दिखाया युवा शक्ति का जोश सागर (मध्यप्रदेश)। देवरी नगर शनिवार को कांग्रेस के झंडों और नारों से गूंज उठा, जब युवक कांग्रेस के संगठनात्मक चुनावों में विजय प्राप्त करने वाले पदाधिकारियों के सम्मान में एक भव्य मोटर साइकिल रैली का आयोजन किया गया। यह रैली देवरी विधानसभा और सागर जिले के स्तर पर एकता और युवा जोश का शानदार प्रदर्शन बन गई। रैली का शुभारंभ देवरी विधानसभा के पूर्व मंत्री हर्ष यादव के कार्यालय से हुआ। उनके साथ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष ‘बाबा’ राजोरिया, नगर कांग्रेस अध्यक्ष, युवक कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता मोटर साइकिलों पर सवार होकर शामिल हुए। रैली में युवाओं की लंबी कतारें और तिरंगे झंडे थामे उत्साह देखते ही बनता था। रैली नगर के प्रमुख मार्गों — मुख्यमार्ग, बस स्टैंड रोड, बाजार चौक, तहसील परिसर और अन्य रास्तों से होती हुई सिविल लाइन तिराहा पहुँची। यहाँ सभी युवक कांग्रेस पदाधिकारियों ने स्वामी विवेकानंद ...

गुजरात ATS ने तीन आतंकियों को किया गिरफ्तारदिल्ली, लखनऊ और अहमदाबाद में हमले की साजिश का खुलासा

गुजरात ATS ने तीन आतंकियों को किया गिरफ्तार दिल्ली, लखनऊ और अहमदाबाद में हमले की साजिश का खुलासा अहमदाबाद। गुजरात ATS ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के नाम सैयद अहमद मोईनुद्दीन, आजाद सुलेमान शेख (उत्तर प्रदेश) और मोहम्मद सुहेल (उत्तर प्रदेश) बताए गए हैं। टीम ने इनके पास से 3 पिस्टल, 30 कारतूस और करीब 4 किलो संदिग्ध कैस्ट्रॉल ऑयल बरामद किया है। ATS के अनुसार, ये आरोपी बेहद खतरनाक ज़हर तैयार कर रहे थे और देश के तीन बड़े शहरों — अहमदाबाद, दिल्ली और लखनऊ — में हमले की योजना बना रहे थे। जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने इन शहरों की भीड़भाड़ वाली जगहों की रैकी भी की थी। सूत्रों का कहना है कि ATS कई राज्यों की एजेंसियों के साथ मिलकर अब इनकी नेटवर्किंग और विदेशी कनेक्शन की भी जांच कर रही है। बरामद सामग्री को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। गुजरात ATS के अफसरों ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियाँ हो सकती हैं। — अनुरीत टाइम्स न्यूज़, अहमदाबाद

किसान नेता को गोली मारने वाले बाप–बेटे गिरफ्तारशाहाबाद पुलिस ने 72 घंटे में किया बड़ा खुलासा, तमंचा व कारतूस बरामद

किसान नेता को गोली मारने वाले बाप–बेटे गिरफ्तार शाहाबाद पुलिस ने 72 घंटे में किया बड़ा खुलासा, तमंचा व कारतूस बरामद हरदोई। शाहाबाद पुलिस ने तेज़ कार्रवाई करते हुए किसान नेता पर गोली चलाने के मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने 72 घंटे के भीतर आरोपी बाप–बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दोनों के कब्जे से एक तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है। मामला ग्राम टडेऱा निवासी कमलेश पुत्र बलकू और रमन पुत्र कमलेश से जुड़ा है। आरोप है कि इन दोनों ने बीते 6 नवंबर को किसान नेता राहुल पुत्र रामदेव पर गोली चलाई थी। इस घटना के बाद किसान संगठनों में जबरदस्त आक्रोश फैल गया था और पुलिस पर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने लगातार सुराग जुटाए और तकनीकी निगरानी के ज़रिए दोनों आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक ने टीम को सराहनीय कार्य के लिए बधाई दी और कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख़्त से सख़्त कार्रवाई की जाएगी। — अनुरीत टाइम्स न्यूज़, हरदोई

पूर्व IAS अधिकारी जितेंद्र कुमार का निधनलंबी बीमारी के बाद लखनऊ के PGI में ली अंतिम सांस

पूर्व IAS अधिकारी जितेंद्र कुमार का निधन लंबी बीमारी के बाद लखनऊ के PGI में ली अंतिम सांस लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और 1990 बैच के पूर्व IAS जितेंद्र कुमार का आज सुबह निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और लखनऊ के PGI अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। शनिवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। जितेंद्र कुमार ने अपने सेवाकाल में यूपी शासन के कई महत्वपूर्ण विभागों में प्रमुख पदों पर कार्य किया था। वे अपनी ईमानदारी, कार्यकुशलता और मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते थे। प्रशासनिक जगत में उन्हें एक सुलझे और संवेदनशील अधिकारी के रूप में याद किया जाता है। उनके निधन की खबर मिलते ही प्रशासनिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई। कई वरिष्ठ अधिकारियों और पूर्व सहयोगियों ने उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। राज्य सरकार की ओर से भी उनके योगदान को सराहते हुए श्रद्धांजलि संदेश जारी किया गया है। — अनुरीत टाइम्स न्यूज़, लखनऊ

बैंक के डिप्टी मैनेजर ने किया 35 करोड़ का फ्रॉडअपने ही खातों में मंगवाई रकम, लखनऊ पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

बैंक के डिप्टी मैनेजर ने किया 35 करोड़ का फ्रॉड अपने ही खातों में मंगवाई रकम, लखनऊ पुलिस ने किया बड़ा खुलासा लखनऊ। राजधानी लखनऊ में एक बैंक फ्रॉड मामले ने हड़कंप मचा दिया है। पुलिस ने इंडसइंड बैंक, चिनहट शाखा के डिप्टी मैनेजर उत्तम विश्वास को 35 करोड़ रुपये की वित्तीय हेराफेरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि आरोपी ने 10 महीनों के भीतर फर्जी खातों के ज़रिए करोड़ों रुपये अपने निजी खातों में ट्रांसफर करवाए। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने करीब 300 से अधिक फर्जी खाते खोले और 6 फर्मों के नाम पर बैंक खातों का इस्तेमाल किया। इन खातों के माध्यम से ठगी की रकम को चिनहट ब्रांच में जमा कराया जाता था। सिर्फ तीन महीनों में लगभग 6 करोड़ रुपये की ठगी की राशि चिनहट शाखा में जमा कराई गई। आरोपी डिप्टी मैनेजर ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए बैंकिंग सिस्टम को बायपास किया और संदिग्ध ट्रांजेक्शन को “क्लीन” दिखाने के लिए नकली दस्तावेज़ों का सहारा लिया। पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश में है कि इस फर्जीवाड़े में और कौन-कौन शामिल था। सूत्रों...