पुरस्कार वितरण के साथ डॉ. हरिशंकर मिश्र ग्रुप ऑफ कॉलेजेज का त्रिदिवसीय वार्षिकोत्सव सम्पन्न हरदोई, सुरसा | अनुरीत टाइम्स न्यूज़ सुरसा। डॉ. हरिशंकर मिश्र ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मलिहामऊ का त्रिदिवसीय वार्षिकोत्सव धूमधाम और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस विशेष अवसर पर छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और क्षेत्रीय गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। समापन सत्र और दीप प्रज्ज्वलन वार्षिकोत्सव के समापन सत्र में मुख्य अतिथि धनंजय मिश्र , निदेशक डॉ. हरिशंकर मिश्र ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मलिहामऊ, ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा केवल अकादमिक ज्ञान तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। छात्राओं को सामाजिक मूल्यों और संस्कारों पर भी बल देना चाहिए क्योंकि समाज में नारी शक्ति ही पारिवारिक और सामाजिक मूल्यों की वाहक होती है। साथ ही उन्होंने छात्रों को मोबाइल और डिजिटल उपकरणों के बढ़ते दुरुपयोग के प्रति जागरूक किया और उन्हें जिम्मेदारी के साथ तकनीक का उपयोग करने की सलाह दी। धनंजय मिश्र ने यह भी कहा कि संस्थान सदैव प्रयासरत रहेगा कि युवाओं को उत्कृष्ट शिक्षा और ...