हरदोई पत्रकार एसोसिएशन की मासिक बैठक सम्पन्न"मैं अपने पत्रकारों पर अन्याय नहीं होने दूंगा" : ब्लॉक अध्यक्ष
हरदोई पत्रकार एसोसिएशन की मासिक बैठक सम्पन्न "मैं अपने पत्रकारों पर अन्याय नहीं होने दूंगा" : ब्लॉक अध्यक्ष अनुरीत टाइम्स सुरसा : हरदोई पत्रकार एसोसिएशन की मासिक बैठक अपनी निर्धारित तिथि पर बुधवार को सुरसा के श्री शिव शक्ति आश्रम जगतपुरवा में सम्पन्न हुई। उक्त मीटिंग में सुरसा ब्लॉक के दर्जनों पत्रकारगण मौजूद रहे। बैठक का संचालन कर रहे वरिष्ठ पत्रकार शैशव त्रिपाठी ने अपने उद्बोधन में कहा कि जिले में एक मात्र हरदोई पत्रकार एसोसिएशन ही ऐसा संगठन है जो अपने पत्रकारों के उत्पीड़न के विरोध में अपनी आवाज उत्पीड़न करने वालों के कानों तक पहुंचाकर पत्रकारों को सुरक्षा प्रदान करता है। सुरसा ब्लाक के अध्यक्ष विवेक तिवारी ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मैं अपने पत्रकारों के लिए हर समय उपलब्ध रहता हूँ और रहूँगा तथा पत्रकार बन्धु भी पूर्ण निष्पक्षता से अपना कार्य करें। वे ऐसा कोई कार्य न करें जो अवैधानिक अथवा संगठन को शर्मिंदा करने वाला हो। ब्लॉक उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह गौर ने अपने सम्बोधन में पत्रकारों से एकजुट रहने व एसोसिएशन को मजबूत बनाने की अपील की। मंचासीन रहे ब्लॉक महामन्...