तहसील सवायजपुर में बच्चों के कानूनी अधिकारों पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित हरदोई, 27 सितम्बर 2025। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई की ओर से शनिवार को प्राथमिक विद्यालय, ग्राम पंचायत दहेलीया (तहसील सवायजपुर) में “बच्चों के कानूनी अधिकार एवं बाल विवाह निषेध अधिनियम-2006” विषय पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। --- कार्यक्रम का संचालन शिविर का आयोजन तहसील विधिक सेवा समिति सवायजपुर के सचिव/तहसीलदार श्री विनोद कुमार के निर्देशन में किया गया तथा अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य अमित ऑडिच ने की। --- बाल अधिकार एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी पीएलवी प्रशांत कुमार सिंह ने छात्रों को शिक्षा का महत्व बताते हुए कहा कि बच्चों को अनुशासित होकर समाज और देशहित में कार्य करना चाहिए। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा संचालित प्रमुख योजनाओं की जानकारी दी, जिनमें शामिल हैं: बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कन्या सुमंगला योजना मातृत्व वंदना योजना जननी सुरक्षा योजना राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना मृ...